फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी गतिविधियों में न्यूनतम हस्तक्षेप सुनिश्चित करेंगे : अरुण

विज्ञापन
जम्मू में बुधवार को पत्रकारों से रूबरू होते भाजपा के चुनाव मीडिया सेंटर के प्रभारी एवं प्रवक्ता
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा ने बुधवार को कारोबारियों और व्यापारियों के लिए कई चुनावी घोषणाएं कर उन्हें साधने की कोशिश की। पार्टी की ओर से कहा गया कि भाजपा की सरकार बनने पर देश के आखिरी छोर पर पड़ने वाले जम्मू कश्मीर में व्यापार और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए न्यूनतम हस्तक्षेप और अधिकतम सहायता सुनिश्चित की जाएगी। व्यापार और कारोबार के कल्याण के लिए अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश की नीति पर फिर से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां बुधवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए पार्टी के चुनाव मीडिया सेंटर के प्रभारी एवं प्रवक्ता अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापार और कारोबार उद्योग में सरकार का हस्तक्षेप अनजाने में इन क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। हमारा मानना है कि सरकार के अत्यधिक हस्तक्षेप के कारण जम्मू के व्यापार और कारोबार को नुकसान हुआ है। सरकार क्षेत्र में व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। श्रम एवं रोजगार विभाग के व्यापारिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों को सप्ताह में एक दिन बंद रखने के आदेश से प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर में 7000 एमएसएमई इकाइयां हैं। भाजपा सरकार एमएसएमई इकाइयों के कायाकल्प के लिए एक प्रभावी नीति तैयार करेगी। सरकार महिला-उन्मुख व्यापार केंद्र भी विकसित करेगी और महिला सशक्तीकरण के लिए महिला-उन्मुख औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करेगी। व्यापार और व्यवसाय के विकास के लिए भाजपा सरकार द्वारा विशेष आईटी हब और आईटी जोन भी विकसित किए जाएंगे। व्यापारियों और छोटे कारोबारियों के लीज डीड से संबंधित विभिन्न मुद्दों का समाधान किया जाएगा और मंडियों और अन्य बाजारों की तरह छोटे व्यापारियों के रुके हुए लीज डीड को भी सरकार द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उच्च प्रशिक्षित अग्निवीरों को उद्योगों में शीर्ष पद मिलें। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल राकेश शर्मा (सेवानिवृत), रजनी सेठी, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें