फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छह माह बाद निजी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य सेहत योजना (एबी-पीएमजेएवाई) और एबी पीएम-जेएवाई-सेहत योजना के तहत लाभार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। सरकार के आश्वासन पर छह माह बाद निजी अस्पतालों में आयुष्मान बीमा योजना के तहत लाभार्थियों के लिए चिकित्सा सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी फिलहाल निजी अस्पतालों को भुगतान का प्रावधान करेगी। संबंधित बीमा कंपनी की ओर से बीच में ही योजना का क्रियान्वयन बंद कर देने से निजी अस्पतालों ने गत 15 मार्च से सेवाएं देना बंद कर दी थीं। निजी अस्पतालों की 300 करोड़ रुपये से अधिक देनदारी बन गई थी। निजी अस्पतालों में बीमा योजना के तहत चिकित्सा सेवाएं न मिलने से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। उन्हें मजबूरन निजी क्लीनिकों में जाकर जेब ढीली करनी पड़ रही थी। निजी अस्पतालों में बीमा वाली चिकित्सा सेवाएं बंद होने से सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का लोड दोगुना हो गया था। अब दोबारा मरीज निजी अस्पतालों में जाकर अपना बीमा के तहत इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

बीमा योजना के तहत 133 निजी अस्पताल सूचीबद्ध है, जिसमें अधिकांश जम्मू कश्मीर में स्थापित हैं, जबकि 117 सार्वजनिक अस्पताल हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के साथ संबंधित बीमा कंपनी का मार्च 2025 तक अनुबंध था, लेकिन गत मार्च में ही बीमा कंपनी ने भुगतान करना बंद कर दिया। मरीजों की सहूलियत के लिए राज्य स्वास्थ्य संस्थान की ओर से 104 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। बीमा कंपनी को न्यायालय की ओर से भी भुगतान जारी करने का आदेश दिया गया था।
-
कोट
न्यायालय की ओर से हमें मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए निजी अस्पतालों को भुगतान करने को कहा गया है। बीमा कंपनी ने प्रीमियम नहीं लिया है और उस राशि को भुगतान के लिए प्रयोग किया जाएगा। संबंधित बीमा कंपनी ने अनुबंध के नियमों के खिलाफ काम करते हुए निजी अस्पतालों को भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

-संजीव एम गाडकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), राज्य स्वास्थ्य एजेंसी जम्मू कश्मीर

हमें सरकार की ओर से पूरा आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद निजी अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों के लिए चिकित्सा सेवाएं बहाल की गई हैं। मरीजों को सेहत बीमा योजना के तहत सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

-संदीप मैंगी, प्रधान, जम्मू कश्मीर प्राइवेट नर्सिंग होम एंड डायलिसिस सेंटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें