फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंदिरों और पंडालों में सुबह से शाम तक होता रहा बप्पा की महिमा का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गणेश उत्सव के चलते शहर में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक गणपति बप्पा का गुणगान हो रहा है। श्रद्धालु मंदिरों और पंडालों में गौरी नंदन के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सराजे दी ढक्की में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में बुधवार सुबह लोगों ने आरती में भाग लिया। इस दौरान पुराने शहर से लोग पहुंचे और दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बप्पा के जयघोष गूंजते रहे। शाम को लोगों ने भजन संध्या में भाग लिया। इससे माहौल भक्तिमय रहा। इसके अलावा गोल मार्केट में आयोजित मुख्य आयोजन में लोगों ने यज्ञ में भाग लिया और आहुुतियां डालीं। यज्ञ सुबह नौ से 12 बजे तक चला। इस दौरान लोगों ने दर्शन किए और मन्नत मांगी। शाम को गणेश आरती के बाद भजन संध्या में हाजिरी लगाई।
गांधी नगर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के अलावा तमाम वार्डों के मंदिरों में शाम के समय लोगों ने गणेश महिमा का गुणगान किया। गायकों ने एक के बाद एक भजन सुनाए। मंदिरों में सुबह ही गणेश भगवान के दर्शन करने के लिए लोग आते रहे। इस दौरान मिठाई, फूल, फल का भोग लगाया गया। वहीं, लोगों ने घरों में भी गौरी नंदन की पूजा की और फल-फूल चढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें