फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल गुरु की फांसी पर लोगों को गुमराह कर रहे उमर : डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
भाजपा के वाररूम में शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते डा. जितेंद्र सिंह। 
विज्ञापन
जम्मू। पीएमओ में मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी पर नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 2013 में जब अफजल गुरु को फांसी दी गई थी, तब केंद्र में यूपीए सरकार थी और उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे। इस मामले में डाॅ. फारूक अब्दुल्ला ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी।
विज्ञापन

यहां शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए डाॅ. सिंह ने कहा कि अफजल गुरु की फांसी पर कोई फैसला लिया गया था तो निश्चित रूप से कैबिनेट की सहमति से किया गया। अफजल गुरु की फांसी के बारे में उमर का अज्ञानता का दावा भ्रामक है।
नेकां-कांग्रेस का गठबंधन सिर्फ सत्ता के लिए है। इसका राष्ट्रीय हित से कोई लेना-देना नहीं है। ये दोनों दल जम्मू-कश्मीर में दोबारा आतंकवाद को वापस लाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लोग अब नेकां-कांग्रेस के विभाजनकारी एजेंडे को पहचान चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में 70 फीसदी मतदाता युवा हैं, जो अपना बेहतर भविष्य खुद देखेंगे। अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट नहीं किया है। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता अरुण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें