जम्मू। विधानसभा चुनावों में 100 फीसदी मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने व्यापक अभियान शुरू किया है।
इस अभियान की शुरुआत पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को ध्यान में रखकर की गई है। इसमें शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान, फ्लैश मॉब, युवा चौपाल, हस्ताक्षर अभियान, पर्चा वितरण और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उन्हें मतदान के महत्व से जागरूक करवाया जाएगा। इसमें युवा मतदाताओं को वोट के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के भविष्य को आकार देने में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। एबीवीपी ने युवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया अभियान भी शुरू किया है। एबीवीपी की राज्य सचिव अक्षी बिलौरिया ने कहा कि यह जरूरी है कि प्रत्येक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे।