फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा के कई बड़े नेताओं ने जम्मू में डेरा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ भाजपा विपक्ष का मुकाबला कर रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जम्मू में डेरा डाले हुए हैं। जिसमें दैनिक आधार पर चुनाव तैयारियों का मूल्यांकन करके नई रणनीति बनाई जा रही है। उधर, टिकट आवंटन के बाद रूठे साथियों को मनाने की कसरत भी जारी है। इसके साथ प्रवासी नेताओं का आना जारी है। जिन्हें चरणबद्ध तरीके से हो रहे चुनाव के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुग, सह प्रभारी आशीष सूद, केंद्रीय मंत्री व जम्मू कश्मीर भाजपा के चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी सहित अन्य वरिष्ठ नेता जम्मू में हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कई बड़े नेता पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करेंगे। वहीं, टिकट आवंटन के बाद पार्टी के बीच घमासान को शांत करने के लिए कसरत जारी है। इसमें प्रमुख रूप से प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें अन्य बड़े नेताओं के साथ क्षुब्ध साथियों को मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा के लगभग प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिसमें कुछ हाॅट सीटों पर प्रत्याशी उतारा जाना बाकी है। इनमें जम्मू से बाहु आदि सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें