जम्मू। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रफीक मलिक ने वीरवार को कहा कि लोजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा और तैयारी से अवगत करा दिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार वाजपेयी एक सितंबर को जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह जम्मू-कश्मीर इकाई के संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ने पर निर्णय ले सकते हैं।