जम्मू। वत्स द्वादशी का पर्व जम्मू में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस वर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी 30 अगस्त दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 31 अगस्त शनिवार सुबह 2 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी।
श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि वत्स द्वादशी पूजन के लिए मूंग, चना आदि चढ़ाया जाता है। वत्स द्वादशी को बछवास, बछद्वा, ओक दुआस या बलि दुआदशी के नाम से भी जाना जाता है।