जम्मू। नई बस्ती में सुबह करीब 10 बजे पुलिस बल तैनात होने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने पुलिस जवानों से आने का कारण पूछा तो बताया गया कि कार्रवाई हो रही है। इसके बाद दुकानें तोड़ने की अफवाह फैल गई। फिर एक के बाद एक दुकानदार मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। इस दौरान प्रदर्शन भी हुआ।
हालांकि दुकानदारों को प्रशासन की ओर से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। मगर वे दुकानें तोड़ने से मायूस हो गए। इस पर पूर्व पार्षद पवन सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस के आने का कारण पूछा। उन्होंने डिवकाॅम सहित अन्य अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने दुकानें तोड़ने से इनकार किया। इसके बाद दुकानदार वापस अपनी दुकानों और घरों को लौट गए। प्रशासन की तरफ से दुकानदारों का पुनर्वास किया जा रहा है मगर अभी तक दुकानों का ढांचा नहीं बन पाया है। यहां पर कुल 39 दुकानें तोड़ी जानी हैं।