फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वेयरहाउस ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाली मशाल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोलकत्ता में डॉक्टर से दरिंदगी के खिलाफ वेयरहाउस ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मशाल रैली निकाली। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि ऐसी घटनाएं महिलाओं का मनोबल कम करती है। महिलाओं को केंद्र सरकार सुरक्षा प्रदान करे। उन्होंने कहा कि महिलाओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। डर का माहौल बढ़ता जा रहा है। इस साजिश में जो भी लोग संलिप्त हैं। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। दोषियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। अंत में प्रशिक्षु चिकित्सक की आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया और मौन रखा गया। इस मौके पर रोहित गुप्ता, राहुल महाजन, दनिश महाजन और अन्य भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू प्रोविंस पीपुल फोरम ने जलाई कैंडल
जम्मू। जम्मू प्रोविंस पीपुल फोरम ने महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए कैंडल जलाईं। वर्किंग अध्यक्ष एमएस कटोच ने कहा कि जो भी लोग इस कृत्य में संलिप्त हैं। उन्हें सख्त सजा दी जाए। आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। हालात खराब होते जा रहे हैं। महिलाओं को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस मौके पर फोरम से बलवंत सिंह, मदन लाल, डाॅ. कमल शर्मा ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की। अंत में प्रशिक्षु चिकित्सक को न्याय दिलाने के लिए कैंडल जलाई गईं। इस मौके पर छात्र, महिलाओं और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें