नगराेटा में पौधरोपण अभियान में भाग लेते छात्र
जम्मू। सप्ताह भर चलने वाले ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक सुभाष चंद्र छिब्बर ने खेल गांव नगरोटा में किया। इस अभियान में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।