फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घरेलू टूर्नामेंटों में अंडर-19 पुरुष खिलाड़ियों की भागीदारी के नियमों में संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट में उम्र और निवास संबंधी धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए हैं। बीसीसीआई ने अब घरेलू टूर्नामेंटों में अंडर-19 पुरुष खिलाड़ियों की भागीदारी के नियमों में संशोधन किया है।
विज्ञापन

नए नियम के अनुसार जो खिलाड़ी अंडर-16 स्तर पर टीडब्ल्यू थ्री (आयु-सत्यापन परीक्षण) में फेल हो गए हैं, लेकिन जन्म पंजीकरण जन्म के दो साल के भीतर हुआ है तो उन्हें पहले के नियम के अनुसार दो साल के बजाय अंडर-19 टूर्नामेंट में अधिकतम तीन साल की भागीदारी का मौका मिलेगा।
वहीं, जिन खिलाड़ियों ने अंडर-16 स्तर पर टीडब्ल्यू थ्री टेस्ट पास कर लिया है, लेकिन जन्म के दो साल के भीतर जन्म का पंजीकरण है, उन्हें अंडर-19 टूर्नामेंट में अधिकतम चार साल का मौका मिलेगा। जिन खिलाड़ियों ने अंडर-16 स्तर पर टीडब्ल्यू थ्री टेस्ट पास कर लिया है, लेकिन जन्म का पंजीकरण जन्म के दो साल बाद हुआ है, उन्हें अब अंडर-19 टूर्नामेंट में अधिकतम तीन साल की भागीदारी की अनुमति दी जाएगी, जबकि पहले यह नियम दो साल का था।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-19 में सीधे प्रवेश के लिए यदि जन्म प्रमाण पत्र जन्म के दो साल से अधिक समय बाद पंजीकृत होता है, तो ऐसे खिलाड़ियों को अंडर-19 में केवल एक वर्ष की भागीदारी की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा अंडर-19 में सीधे प्रवेश के लिए जन्म के दो साल के भीतर अपना जन्म प्रमाण पत्र पंजीकृत कराने वाले खिलाड़ियों को तीन साल तक अंडर-19 टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी जाएगी, जो पहले के नियमों के अनुसार केवल दो साल के लिए थी। यह जानकारी जम्मूू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के सदस्य-प्रशासन ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि युवा क्रिकेटरों को इन नियमों में संशोधन से काफी फायदा होगा। कुल मिलाकर उम्र में हेराफेरी रोकने के लिए बीसीसीआई द्वारा यह एक बेहतरीन कदम है। उन्होंने कहा कि अंडर-19 भागीदारी नियमों में बदलाव के संबंध में एक पत्र बीसीसीआई के खेल विकास महाप्रबंधक अबे कुरुविला से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें