जम्मू। जम्मू-कश्मीर जन सेवा आयोग की ओर से 6 से 21 अगस्त के बीच योजना, विकास व निगरानी विभाग से सहायक निदेशक (ईएंडएस) पद के लिए लिखित परीक्षा (वर्णनात्मक प्रकार) का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जम्मू और श्रीनगर के लिए 28 जेकेएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में श्रीनगर में 6 से 9 अगस्त तक परीक्षा में ओवेस मुश्ताक, सरीब साहरान, प्रिंस नोरूल हमीद, जाहिग रशीद खान, सईद नदीम इकबाल अंद्राबी, गुलजार अहमद भट्ट और बशीर अहमद पादर शामिल हैं। इसी अवधि में जम्मू के लिए नसीर अली, वीरेंद्र गुप्ता, कुलदीप राज, शफकत मजीद भट्ट, चांद सिंह, शौकत हयात मट्टू शामिल हैं।
10 से 12 अगस्त को श्रीनगर में मसूद अहमद वानी और जम्मू में गुलशन कुमार पर्यवेक्षक रहेंगे। 13, 16 और 17 अगस्त को श्रीनगर में मोहम्मद आमीन शाह और जम्मू में मुश्ताक अहमद पर्यवेक्षक होंगे। 18 से 20 अगस्त को श्रीनगर में पीर जाहिद अहमद, मिर्जा शाहिद अली बेग, एजाज अहमद और जम्मू में तरुण शर्मा, धर्म पाल, सुनील कुमार शहजादा नोरूल आइन पर्यवेक्षक होंगे। 21 अगस्त को श्रीनगर में हकीम रेयाज उल हक, सादत इकबाल और जम्मू में युद्धवीर पाधा व रजनीश जीरथ पर्यवेक्षक होंगे।