फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर को अंगदान में सर्वश्रेष्ठ उभरते केंद्र शासित प्रदेश का पुरस्कार

विज्ञापन
नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर को अंगदान/प्रत्यारोपण में सर्वश्रेष्ठ उभरते राज्य/क
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर को अंगदान/प्रत्यारोपण में सर्वश्रेष्ठ उभरते राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का पुरस्कार दिया गया है। 14वें भारतीय अंगदान दिवस पर डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली के भीम हॉल में हुए एक कार्यक्रम में स्टेट आर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) जेएंडके की टीम ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण (नोटो) द्वारा करवाए गए इस कार्यक्रम में सोटो जेएंडके की टीम में सोटो जेएंडके के नोडल अधिकारी डॉ. इलियास शर्मा, सोटो जेएंडके के संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव पुरी, अंशु शर्मा और इरफान लोन, प्रत्यारोपण समन्वयक शामिल हुए। इस दौरान मृतक दाताओं के परिवारों को सम्मानित किया गया। समारोह का विषय भारत में मृतक अंगदान और प्रत्यारोपण के मिशन का नेतृत्व करने वाले विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए प्रयासों का सम्मान करने के साथ अंगदान पर जागरूकता को बढ़ावा देना था। मंत्री ने असाधारण उपलब्धि के लिए दाता परिवारों के नेक काम की प्रशंसा की।
उन्होंने अंतिम चरण के अंग विफलताओं को रोकने के साथ भारत में डेडबॉडी दान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में अतिथि डॉ. विनोद के पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य) नीति आयोग, अपूर्व चंद्रा सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, भारत सरकार और डॉ. अतुल गोयल, डीजीएचएस भारत सरकार ने भारत में अंगदान और प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने के लिए प्रभावशाली विचार रखे। इस मौके पर निदेशक नोटो अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें