फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रितु सिंह ने जम्मू की संस्कृति से लोगों को रूबरू करवाया

विज्ञापन
रितु सिंह ने जम्मू की पारंपरिक संस्कृति को लाया राष्ट्रीय में
विज्ञापन
जममू। द रनवे की संस्थापक और अध्यक्ष रितु सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित वेडिंग एडिट कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें उन्होंने लोगों को जम्मू की संस्कृति से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री दुष्यंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में भारत और दुनिया भर से मीडिया घराने, खरीदार, गणमान्य व्यक्ति और शाही परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रितु सिंह के साथ पूजा खुराना, नीतू बाली, रीन, मोनिका भाटिया, चंद्रिका सलाथिया, शिवानी गुप्ता, दीपाली हांडा, ईशा मोदी और प्रज्ञा अग्रवाल सहित जम्मू के 11 प्रसिद्ध डिजाइनरों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से समृद्ध डोगरा संस्कृति को प्रदर्शित किया। रितु सिंह ने कहा, जम्मू की संस्कृति को वैश्विक मंच पर लाने के लिए ये पहल की गई है।
विज्ञापन

वहीं, शाही परिवार से डॉ. करण सिंह ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताया। अंत में रितु सिंह ने रॉयल फेबल्स के अंशू खन्ना और चारू सिंह को बसोहली कला, फिरन और ओढ़नी से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें