फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वकीलों ने दी कारगिल के बलिदानियों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कारगिल शहीदों को जिला कोर्ट कांप्लेक्स में श्रद्धांजलि देते वकील: स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
जम्मू। जिला कोर्ट कांप्लेक्स जम्मू में वकीलों ने कारगिल बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने पुष्पांजलि अर्पित की। युवा वकील एसोसिएशन ने भी श्रद्धांजलि दी। युवा वकील एसोसिएशन के प्रधान रोहित शर्मा ने कहा कि आज हम कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह दिन हमेशा के लिए हमारी यादों में अंकित हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम अपने सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने हमारे देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी। हम 500 से अधिक बहादुरों के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य की राह पर अपने प्राणों की आहुति दी। युवा वकीलों के रूप में हम उनके साहस से प्रेरणा लेते हैं। हम एक न्यायपूर्ण और समतापूर्ण समाज के लिए प्रयास करने की प्रतिज्ञा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें