जम्मू। चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर वाले क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती जारी है।
उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सरकार ने स्मार्ट मीटर वाले क्षेत्रों में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति देने के दावे किए थे। रात को आपूर्ति ठप होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों पर चिंता व्यक्त की।