जम्मू। जम्मू में कोल्ड चेन स्टोरेज को बढ़ावा दिया जाए। यह बात पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) और नेशनल सेंटर फॉर कोल्ड चेन डेवलपमेंट ने जम्मू कश्मीर फ्रूट एसोसिएशन के साथ एक जागरूकता सत्र में मुख्य आपरेटिंग अधिकारी आशीष फोतेदार ने कही। उन्होंने इस संबंध में एसोसिएशन के सदस्यों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। अशीष ने बागवानी के लिए उपलब्ध विभिन्न सब्सिडी के बारे में जानकारी प्रदान की और सदस्यों को इनका का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। सत्र का संचालन पीएचडीसीसीआई की ओर से राहुल सहाय ने भी किया।
इस मौके पर सदस्यों ने फलों सब्जियों के उत्पादन के लिए और कोल्ड चेन जागरूकता के लिए चिनाब घाटी को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। केंद्र सरकार हितधारकों की बेहतरी के लिए राज्य को पर्याप्त सहायता दे रही है। हितधारकों के मुद्दों के बारे में प्रदेश और भारत सरकार के साथ संवाद करने का आग्रह किया। इस दौरान एक अन्य एसोसिएशन के गठन का भी सुझाव दिया। इसमें फ्रूट एसोसिएशन से व्यापारी शामिल हो। इस मौके पर फ्रूट एसोसिएशन से प्रवीण कुमार, अतुल घई, नितिन जैन, राजेश गुप्ता, अशोक गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।