जम्मू। धुंध के कारण रद्द की गई ट्रेनों को रेलवे ने फिर से बहाल कर दिया है। यह ट्रेनें जम्मू और कटड़ा से जुड़ी हैं। इनमें 12265 जाट दुरंतो एक्सप्रेस चार मार्च से बहाल होगी। 14661 बाड़मेर से जम्मू छह मार्च, 14611 जागीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा छह मार्च, 12470 जम्मू-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात मार्च और 14503 कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 28 फरवरी से फिर शुरू होगी।