चिनाब वेली पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड और अन्य अधिकारी वन क्षेत्र का दौरा करते हुए : प्रोेजेक्ट
जम्मू। चिनाब सर्कल के वन संरक्षक संदीप कुमार ने ट्रांसमिशन सिस्टम के कार्यान्वयन के लिए 69.355 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्थल का निरीक्षण किया।
चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड की पाकल डूल 1000 मेगावाट, किरू 624 मेगावाट और क्वार 540 मेगावाट जलविद्युत परियोजनाएं हैं। ट्रांसमिशन सिस्टम के स्थल निरीक्षण में सीवीपीपीएल और पीजीसीआईएल के अधिकारी भी शामिल रहे। उक्त ट्रांसमिशन सिस्टम तीन जलविद्युत परियोजनाओं से उत्पन्न बिजली का संचयन करेगा। इसमें 400 केवी, डीसी, ट्रिपल एचटीएलएस ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण किया जाएगा। इनकी लंबाई लगभग 37 किलोमीटर है। इन जलविद्युत परियोजनाओं को कमीशनिंग शेड्यूल के अनुरूप पूरा किया जाएगा।