डॉ. जितेंद्र सिंह संगठन के मुखपत्र नाद का विशेष अंक पेश करते हुए। संवाद
- फोटो : jammu news
जम्मू। अखिल भारतीय कश्मीरी समाज (एआईकेएस) के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान एआईकेएस के अध्यक्ष रविंदर पंडिता के नेतृत्व में मंत्री को पलायन दिवस पर एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही संगठन के मुखपत्र नाद का विशेष अंक भी पेश किया गया। इसमें कश्मीरी पंडितों के पलायन पर प्रकाश डाला गया है। 19 जनवरी 1990 की भयावहता को याद करते हुए पदाधिकारियों ने हम अभी भी मौजूद हैं लिखी तख्तियां लेकर समुदाय की दुर्दशा और ज्वलंत मुद्दों को उजागर किया। बैठक में समुदाय कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर महासचिव सुनील कौल, संयुक्त महासचिव आशीष जुत्शी, सलाहकार संजय सप्रू, श्रवण पंडिता आदि मौजूद रहे।
डॉ. जितेंद्र सिंह संगठन के मुखपत्र नाद का विशेष अंक पेश करते हुए। संवाद - फोटो : jammu news