फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपराष्ट्रपति का दौरा रद्द, सात दिन का राजकीय शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के निधन पर जम्मू कश्मीर में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस बीच शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दौरा रद्द हो गया। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में बताया गया कि राजकीय शोक के दौरान सभी भवनों और स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस अवधि के दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। ये सभी सरकारी संस्थानों में लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें