फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीजीपी व एडीजीपी पहुंचे टाइगर डिवीजन, सेना-पुलिस में समन्वय पर जोर

विज्ञापन
सेना की टाइगर डिविजन पहुंचे डीजीपी नलिन प्रभात एवं एडीजीपी आनंद जैन सैन्य अफसरों के साथ: स्रोत
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तर पर मंथन किया गया है। पुलिस के डीजीपी नलित प्रभात (संचालन एवं सुरक्षा) एडजीपी जम्मू आनंद जैन वीरवार को सेना की टाइगर डिवीजन पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने डिविजन के जीओसी समेत अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही किसी भी उभरती चुनौतियों का समाधान करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल और परिचालन दक्षता को मजबूत करने के लिए कहा गया। आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए भी बातचीत की गई। बता दें कि नलिन प्रभात हाल ही में जम्मू कश्मीर के डीजीपी बने हैं। हालांकि अभी उनको संचालन एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन पहली अक्तूबर से वह जम्मू कश्मीर के डीजीपी होंगे। वहीं सेना के जीओसी ने पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि पूरे तालमेल के साथ काम करेंगे और उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें