फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसीबी ने केस दर्ज कर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के 8 ठिकानों पर दबिश दी

विज्ञापन
आरोपी शफी के पटटन में डबल स्टोरी मकान: स्रोत एसीबी
विज्ञापन
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बारामुला सीएपीडी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद शफी उर्फ कंडा के बठिंडी जम्मू सहित आठ विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापा मारा। छापे के दौरान कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन

शफी बारामुला के पट्टन का रहने वाला है। वह एक समय राशन की दुकान पर कमीशन एजेंट था। बाद में सीएपीडी कार्यालय बारामुला में चतुर्थ श्रेणी कर्मी नियुक्त हुआ। उसकी ऊपर से नीचे बैठे अफसरों के साथ इतनी सेटिंग है कि करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शफी के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को उसके ठिकानों पर छापे मारे।
रविवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने पट्टन, बारामुला और बठिंडी जम्मू में दबिश दी। इस दौरान कई तरह के दस्तावेज, बेटे अकीब शफी के एजिप्ट की यूनिवर्सिटी में दाखिले संबंधित दस्तावेज, जमीनों के दस्तावेज, कार आदि बरामद की गई। एसीबी की जांच में पता चला कि अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके बड़े स्तर पर संपत्ति बनाई। विभिन्न स्थानों पर भूमि, मकान और अन्य वस्तुओं के रूप में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। यह भी सामने आया कि कुछ संपत्तियां व निवेश अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलीभगत से संयुक्त रूप से खरीदी गईं।
विज्ञापन

आरोपी की संपत्तियां
1. पट्टन में 40 लाख कीमत वाला डबल स्टोरी घर।

2. वनीगाम वाला में 32 लाख की कीमत वाला डबल स्टोरी घर।
3. जम्मू के बठिंडी में 32 लाख की कीमत वाला घर।
4. पट्टन में 107 कनाल जमीन, जिसकी 2018 में 7.30 करोड़ रुपये कीमत थी।
5. बारामुला में 30 कनाल जमीन जिसकी 2019 में 7 करोड़ कीमत थी।
6. पट्टन 13 लाख की जमीन।
7. छांदीवाला में 8 लाख की जमीन।
8. जम्मू के चौआदी में 2016 में 40 लाख की खरीदी गई 30 मरला जमीन, चौआदी में ही 2017 के दौरान खरीदी 25 लाख की 17 मरला जमीन, 2017 में ही चौआदी में 49 लाख की 33 मरले जमीन, करीब एक करोड़ रुपये दो व्यक्तियों को ट्रांसफर किए गए, श्रीनगर में 24 लाख रुपये के गहने खरीदे।
विज्ञापन

9. श्रीनगर, बारामुला, शिकारगाह, वनिगाम, श्रीनगर, आदि में लाखों की जमीनें।
10. सवा लाख की बीमा पालिसी, 5.50 पीपीएफ, आलीशान फर्नीचर और अन्य सामान।

आरोपी शफी के पटटन में डबल स्टोरी मकान: स्रोत एसीबी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें