जम्मू। श्री सनातन धर्म सभा जम्मू-कश्मीर की बैठक सभा के प्रधान पुरुषोत्तम दधीचि की अध्यक्षता में गीता भवन जम्मू हुई। इसमें बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर चिंता प्रकट की गई। सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर राज्य एवं केंद्र सरकार को भेजा गया।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से गठित सरकार को पलटने के बाद बांग्लादेश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां रहने वाले अल्पसंख्यक सनातन हिंदू समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। सनातन हिंदू देवस्थानों को विध्वंस किया जा रहा है। सरकार पलटने के बहाने वहां सभी सांप्रदायिक तत्व खुलकर बर्बर हिंसा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि बांग्लादेश में प्रताड़ित किए जा रहे सनातन हिंदू समाज की रक्षा के प्रयास तेज करे। बैठक में प्रभात सिंह जमवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।