फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी हमलों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
युकां कार्यकर्ता बरनाई में  प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
जम्मू। आतंकी हमलों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने वार्ड 65 के बरनई में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के महासचिव उदय भानु चिब ने कहा कि एक के बाद एक आतंकी हमले हो रहे हैं। इससे डर का माहौल है। जम्मू क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति के लिए भाजपा जिम्मेदार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली और पानी सहित आवश्यक सुविधाएं लोगों को नहीं मिल रही हैं। भाजपा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं करवा रही है। लोगों को अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। यह अन्याय सहन नहीं होगा। अब समय आ गया है कि भाजपा इस चिंताजनक स्थिति की जिम्मेदारी ले। शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए निर्णायक रूप से कार्य करे। उन्होंने स्थिति को सुधारने के लिए तत्काल हस्तक्षेप का आह्वान किया। कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता हरि सिंह चिब ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रमेश सिंह मन्हास, राज कुमार भगत, सुरिंद्र सिंह भाऊ, गणेश सिंह, अमित गांधी, शिवम, पुरुषोत्तम कुमार, कमला पंच, दयाल सिंह मन्हास, रशपाल सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें