पंचकर्म तकनीशियन कोर्स अक्तूबर से होगा शुरू
जम्मू। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (आरएआरआई ) के प्रभारी डाॅ. गोपेश शर्मा ने कहा कि राजिंदर नगर बन तालाब जम्मू में रोजगारोन्मुखी एक वर्षीय पूर्णकालिक-स्व-वित्तपोषित पंचकर्म तक्नीशियन कोर्स इस बार अक्तूबर 2024 में शुरू होगा। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। 12वीं पास उम्मीदवार 31 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय से भी अनुमोदित है। इससे देश विदेश में नौकरी की काफी संभावनाएं हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद की विशिष्ट पंचकर्म प्रक्रियाओं में आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सहायता देने के लिए पंचकर्म तकनीशियन उपलब्ध कराना इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का उद्देश्य है। लोगों को न्यूनतम और निशुल्क अत्यंत आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में आरएआरआई जम्मू प्रयास कर रहा है। इस दौरान डाॅ. शर्मा अखिल भारतीय पंचायत परिषद (एआईपीपी) दिल्ली के प्रतिनिधियों से भी रूबरू हुए। इस दौरान संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ब्यूरो