फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रवीण आनंद बने स्वर्णकार संघ जम्मू सिटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वर्णकार संघ जम्मू सिटी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। अब सदस्य व्यापारियों के हित में काम करेंगे। यह बात अध्यक्ष आशुतोष कपूर ने पंजतीर्थी में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि वरुण वर्मा और अमित लुथरा को महासचिव और कोषाध्यक्ष विनय सूदन को बनाया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण आनंद को चुना गया। उपाध्यक्ष अजय अबरोल, कुशाल, कमल तल्ला, ललित लुथरा और सुरेंद्र शर्मा, संयुक्त सचिव दीपक पुरी, राकेश खन्ना, राकेश सेठी, गौतम हांडा और अमित आनंद को बनाया गया है, जबकि विक्रम खन्ना, वरुण नेगी, कुलदीप साहनी, तरुण केसर और मानव चौहान को सचिव चुना गया है। प्रवक्ता गगन सेठी और प्रदीप कुमार होंगे।
विज्ञापन

स्वर्णकार संघ जम्मू सिटी के अध्यक्ष आशुतोष कपूर ने कहा कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी समाज की तरक्की और खुशहाली के लिए काम करेगी। व्यापारियों को पेश आने वाली समस्याओं का निदान किया जाएगा। इस मौके पर स्वर्णकार दीपक पूरी और राकेश खन्ना ने कहा कि आशुतोष कपूर पहले भी स्वर्णकार संघ जम्मू सिटी के प्रधान रह चुके है और उन्होंने बिना किसी भेदभाव के समाज के लोगों के कार्य किए हैं। इनके मार्गदर्शन में टीम व्यापारियों के हित में काम करेगी और समस्याओं को सुलझाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें