जम्मू। साइबर ठगों ने एक युवक को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। हालांकि पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर दो दिन में पैसा रिकवर कर लिया।
जम्मू के पलौड़ा निवासी अशरफ अली ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे एक फोन आया। काॅल करने वाले ने बताया कि उसका मोबाइल सिमकार्ड का केवाईसी लंबित है। इसके लिए लिंक भेज रहे हैं। इस लिंक को ओपन करें। जैसे ही लिंक ओपन किया तो उसके कुछ देर बाद एसएमएस आया कि मेरे बैंक खाते से 3 लाख रुपये कट गए हैं। इसकी शिकायत साइबर पुलिस जम्मू के पास की। दो दिन में ही पुलिस ने पैसा रिकवर कर लिया। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि यदि किसी के साथ भी ठगी हो। उसकी जानकारी जल्द से जल्द पुलिस को दें। तभी पुलिस तत्काल और प्रभावी कार्रवाई कर सकती है।