मुख्य सचिव पीएम घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हुए काम पर जानकारी लेते हुए
जम्मू। पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत लोगों को लाभ पहुंचाया जाए। काम में आ रही बाधाओं को दूर किया जाए। यह बात मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सिविल सचिवालय जम्मू में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और सरकारी भवनों के सोलराइजेशन की प्रगति की समीक्षा बैठक में कही।
इस मौके पर आयुक्त सचिव एसएंडटी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की वर्तमान स्थिति और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। इस योजना के कार्यान्वयन में अब तक हासिल की गई भौतिक और वित्तीय प्रगति के बारे में भी जानकारी दी।
इस मौके पर आवेदनों की वर्तमान स्थिति, कार्यान्वयन योजना, आरटीएस स्थापना पर प्रगति, जेपीडीसीएल-केपीडीसीएल द्वारा प्राप्त आवेदनों की जिलेवार स्थिति, पीएमएसजी-एमबीवाई के लिए वित्तीय सुविधा पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को पहले से प्राप्त आवेदनों पर प्रक्रिया में तेजी लाने और इसके सुचारू कार्यान्वयन के लिए मुद्दों को सुलझाने के लिए कहा। इस अवसर पर अन्य भौतिक और वित्तीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत दी जाए।