फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू के कॉलेजों के 15 विद्यार्थी दिल्ली में डोगरी संस्कृति को करेंगे प्रदर्शित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरी संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए जम्मू के अलग-अलग कॉलेजों से छात्र-छात्राएं 25 जून को जेके हाउस दिल्ली जाएंगे। पिछले 4 दिनों से लगातार विद्यार्थी नृत्य का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह 15 विद्यार्थी कला, संस्कृति और भाषा अकादमी की तरफ से दिल्ली जा रहे हैं। इसमें 9 छात्राएं और 6 छात्र शामिल हैं। यह सब वो लोग हैं, जो जी-20 के सम्मेलन के दौरान जम्मू-कश्मीर की संस्कृति का प्रदर्शन अतिथियों के सामने कर चुके हैं। जेके हाउस में 26 जून को संभव उत्सव 2.0 करवाया जा रहा है। इसमें जम्मू के विद्यार्थी कल्चर डाइवर्सिटी को दिखाने के लिए जाएंगे। नृत्य की कोरियोग्राफी सन्नी मज्जू द्वारा की गई है। सन्नी मज्जू ने जी-20 सम्मेलन में भी डोगरा संस्कृति को प्रदर्शित किया था। उन्होंने बताया कि डोगरी संस्कृति को जगह-जगह पहुंचाने के लिए विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं को तैयार भी किया जा रहा है कि वह जम्मू कश्मीर के इतिहास व कला संस्कृति को दूसरे प्रदेशों के लोगों तक नृत्य के जरिए पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि हम संस्कृति को विदेशों तक भी ले गए हैं ताकि लोग समझ पाएं कि डोगरी संस्कृति कितनी अमीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें