जम्मू। गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने धनबाद-जम्मू तवी ट्रेन के परिचालन को जून तक बढ़ाया है। 03309 धनबाद-जम्मू तवी अब 28 जून तक हर मंगलवार और शनिवार को चलेगी। इस तरह 03310 जम्मू तवी-धनबाद ट्रेन 29 जून तक हर बुधवार और रविवार को चलेगी। दो जोड़ी ट्रेन 26-26 फेरे लगाएगी।