जम्मू। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाई। ये ट्रेन श्री मात वैष्णो देवी कटड़ा से फाफामऊ तक चली। ट्रेन मंगलवार को कटड़ा से दोपहर 1:10 बजे रवाना हुई जो बुधवार रात 9:50 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। ट्रेन का सिर्फ एक ही फेरा था। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है।