फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रक्षाबंधन आज, महिलाओं ने भाइयों के लिए खरीदी राखियां और गिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रक्षाबंधन पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के चलते बाजार राखी, मिठाइयों और गिफ्ट से सजे रहे। बाजारों में महिलाओं ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियां और गिफ्ट खरीदे। हालांकि रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते राखी और मिठाइयों की दुकानें खुली रहीं। महिलाएं दिनभर राखियां और गिफ्ट खरीदने में लगी रहीं। यह क्रम देर शाम तक जारी रहा। शाम को भी बाजारों में काफी रौनक रही। बाजार में रुद्राक्ष, मोरपंख, ओम, कपल, गणेश और चांदी की बनी राखियां स्टालों की शोभा बढ़ा रही हैं। रुद्राक्ष व मोरपंख राखी की ज्यादा मांग है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


शहर के तालाब तिल्लो, नरवाल, मोती बाजार, पक्का डंगा, परेड, कनाल रोड, डोगरा बाजार, गांधी नगर, न्यू प्लाट, सतवारी, शास्त्री नगर सहित तमाम बाजारों में राखी, गिफ्ट और मिठाइयों की खूब खरीदारी हुई। वहीं, दूसरे राज्यों में रहने वाले महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधन के लिए पहुंच गई है। महिलाओं और युवतियों में पर्व को लेकर काफी उत्साह है।

-

इसलिए खास है दिन
भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और प्रेम को दर्शाने वाले रक्षाबंधन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाई के सफल भविष्य की कामना करती हैं और राखी बांधती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें