फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में आरोपी एसआई के खिलाफ चालान पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रिश्वत मामले में दबोच गए मेंढर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर नसीर अहमद खान के खिलाफ एंटी करप्शन कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है। सब इंस्पेक्टर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। आरोप है कि एक लड़की का नाम चार्जशीट में शामिल न करने पर सब इंस्पेक्टर ने दस हजार रुपये मांगे थे। थाने में एक व्यक्ति, उसके मां बाप और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज था। सब इंस्पेक्टर ने कहा कि वह इस मामले में पेश की जाने वाली सप्लीमेंटरी चार्जशीट में से उसकी बहन का नाम हटा देगा, लेकिन इसके लिए दस हजार रुपये दें। इसके बाद एसीबी राजोरी ने उसे रिश्वत लेते दबोच लिया। अब मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें