फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डॉ. फारूक के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से कांग्रेस गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से प्रदेश कांग्रेस गदगद है। दरअसल पीडीपी भी यात्रा में शामिल होने का फैसला सार्वजनिक कर चुकी है। ऐसे में जम्मू कश्मीर में बीस जनवरी से प्रस्तावित राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सियासी समर्थन बढ़ने से प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व संतुष्ट है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेंस अध्यक्ष विकार रसूल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देश के विभिन्न हिस्सों में सियासी दलों के अलावा जनता का भरपूर साथ मिल रहा है। जम्मू में इसी माह प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा से पहले डॉ. फारूक अब्दुल्ला का उसमे हिस्सा लेना धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करना है।
पीडीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद चौधरी का कहना है कि जम्मू कश्मीर में धर्म निरपेक्ष ताकतों को मजबूत करने के लिए पीडीपी भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत भी करेगी और उसमे शामिल भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें