जम्मू। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) जम्मू कश्मीर की ओर से नवंबर माह के लिए जारी की गई अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (जेके ई सहज) पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एसोसिएटेड अस्पतालों की श्रेणी में चेस्ट डिजीज अस्पताल जम्मू ने पहला रैंक हासिल किया है। इस श्रेणी में एएच जीएमसी बारामुला, सरकारी डेंटल कालेज श्रीनगर, साइकाइटरी अस्पताल जम्मू और एएच जीएमसी राजोरी शामिल हुए हैं। इस श्रेणी में नीचे के पांच में कश्मीर नर्सिंग होम श्रीनगर, चिल्ड्रन अस्पताल बेमिना, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू, जीएमसी कठुआ और एएच जीएमसी डोडा शामिल हैं।
जेके ई सहज के कार्यान्वयन के पहले चरण में 578 सुविधाओं को इस पहल के तहत कवर किया गया है और अन्य को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जा रहा है। यह रैंकिंग पंजीकरण, ईएमआर (इलेक्ट्रानिक मेडिकल रिकार्ड) के रूपांतरण और नवंबर 2022 में ई सहज के पोर्टल पर अपलोड की गई रोगी प्रतिक्रिया में वास्तविक समय के आधार पर की गई है। जिला अस्पतालों की रैंकिंग में डीएच बांदीपोरा ने पहला रैंक हासिल किया। इस श्रेणी में डीएच जेएलएनएम श्रीनगर, गांधीनगर अस्पताल जम्मू, डीएच पुंछ और डीएच सांबा शामिल हैं। इस श्रेणी में नीचे के पांच में डीएच शोपियां, डीएच हंदवाड़ा, डीएच किश्तवाड़, डीएच कुलगाम और डीएच बडगाम शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की श्रेणी में ईएच काजीगुंड ने पहला स्थान हासिल किया। सीएचसी सीर, सीएचसी यारीपोरा, सीएचसी कोकरनाग और सीएचसी रामगढ़ भी इसमें शामिल रहे। नीचे के पांच में सीएचसी मढ़वा, सीएचसी बनी, सीएचसी खौड़, सीएचसी खान साहिब और सीएचसी ठाठरी शामिल हैं। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (पीएचसी) और यूपीएचसी में पीएचसी काकापोरा ने पहला रैंक हासिल किया। पीएचसी आशिमोकाम, पीएचसी हकुरा, पीएचसी दन्नी, एनटीपीएचसी कालाबान शामिल हैं। इस श्रेणी के नीचे के पांच में यूपीएचसी संमम, पीएचसी ठाकराकोटे, पीएचसी टीटवाल, पीएचसी मस्सू और पीएचसी मचैल शामिल हैं।