फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेसीए संविधान में संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग संबंधी याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के संविधान में संशोधन करने की प्रक्रिया शुरू करने और इसके चुनाव कराने संबंधी याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ताछी रबस्टन एवं न्यायाधीश मोहन लाल ने इस याचिका पर वीरवार को सुनवाई की।
विज्ञापन

खंडपीठ ने कहा कि वर्तमान आवेदन में आवेदक नए निर्देश मांग रहे हैं, जिसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। यह रिट याचिका के निपटान के बाद नए निर्देशों की मांग करते हुए तत्काल प्रकृति के आवेदन को दायर करने का कोई अधिकार नहीं देता है क्योंकि यह केवल उन आवेदनों से संबंधित है जो किसी अपील/याचिका या संदर्भ या अन्य मामलों के निपटान के बाद अनुरक्षणीय हैं। कुछ मामलों में निस्तारण के बाद कुछ त्रुटियां हो सकती हैं। इसके अलावा वर्तमान आवेदन में शामिल अधिकांश पक्ष रिट कोर्ट के समक्ष पक्षकार नहीं थे। वर्तमान आवेदन दायर करने के लिए मंशा स्पष्ट नहीं है। इन दलीलों के साथ खंठडपीठ ने राम रत्न दुबे की याचिका खारिज कर दी।
रत्नाकर बने रहेंगे जीएमसी सर्जरी के एचओडी
जम्मू। हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति राष्ट्रीय आयोग के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें डॉ. संजय बसीन को मेडिकल कॉलेज जम्मू का एचओडी सर्जरी बनाने और स्वास्थ्य विभाग के सचिव को व्यक्तिगत तौर पर आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था। न्यायाधीश वसीम सदीक नरगल ने सर्जरी विभाग के मौजूदा इंचार्ज एचओडी डॉ. रत्नाकर शर्मा की अर्जी पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया। इससे पहले एडवोकेट शेख शकील ने डॉ. रत्नाकर की तरफ से दलीलें पेश कीं। कहा कि हाईकोर्ट पहले ही डॉ. संजय बसीन को हटाकर डॉ. रत्नाकर को एचओडी बना चुका है। कोर्ट ने रत्नाकर के पक्ष में फैसला सुनाया था, लेकिन डॉ. संजय बसीन अनुसूचित जाति के लिए राष्ट्रीय आयोग को गुमराह कर रहे हैं। उनके सामने गलत तथ्य पेश कर रहे हैं। दलीलें सुनने के बाद नरगल ने आयोग के फैसले पर रोक लगाते हुए बसीन को नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें