फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक बने गुलाम अहमद मीर, अगले महीने प्रदेश में प्रवेश प्रस्तावित

Mon, 12 Dec 2022 12:43 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनवरी 2023 में राहुल गांधी की जम्मू कश्मीर में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए तैयारी अभी से ही शुरू कर दें ताकि व्यवस्था में कोई कमी न रहे।
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद राहुल गांधी की अगले महीने जम्मू कश्मीर में प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को संयोजक नियुक्त किया है। गुलाम अहमद मीर यात्रा की तैयारियों व जरूरी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में रविवार को हुई पार्टी नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। रजनी पाटिल ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनवरी 2023 में राहुल गांधी की जम्मू कश्मीर में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए तैयारी अभी से ही शुरू कर दें ताकि व्यवस्था में कोई कमी न रहे।

रजनी पाटिल अपना प्रदेश का दौरा पूरा कर रविवार को नई दिल्ली रवाना हो गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल, कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला के अलावा अन्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अभी राजस्थान में है यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में बूंदी से शुरू हुई। 12 दिसंबर की भारत जोड़ो यात्रा महिला शक्ति के नाम है। भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं चल रही हैं। आज की यात्रा को 'महिला शक्ति पदयात्रा' का नाम दिया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा बूंदी के तेजाजी महाराज मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटी मिराया के साथ चल रही हैं। इसके अलावा राजस्थान की महिला मंत्री और विधायक भी आज राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी चल रही हैं। हालांकि, भीड़ बढ़ने के बाद यात्रा में पुरुष और महिलाएं दोनों ही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें