फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में अगले माह राहुल गांधी बनाम जेपी नड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में अगले माह सियासत की धुरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा रहेंगे। कांग्रेस हो या फिर भाजपा दोनों अपने बड़े नेताओं के प्रदेश के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने की तैयारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अगले माह जनवरी में जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी। ऐसे में यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस सामान सोच वाले अन्य दलों के नेताओं को भी यात्रा में शामिल कर सफल बनाने और जम्मू कश्मीर से भाजपा को बड़ा संदेश देने की तैयारी में जुटी हुई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देश के अन्य हिस्सों में काफी लोकप्रियता मिली है और भाजपा के दुष्प्रचार को रोकने में यात्री काफी हद तक सफल हो रही है। जनवरी महीने में भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस की अहम भूमिका को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता तो यात्रा का हिस्सा बनेंगे ही। अन्य सामान सोच वाले दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का भी अगले महीने प्रदेश का दौरा प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियां चल रही हैं। जम्मू कश्मीर में भाजपा सभी क्षेत्रों में मजबूत हो रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से इसे और तेजी मिलेगी। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं के प्रस्तावित दौरों को देखते हुए दोनों पार्टियों के लिए अपने नेताओं के दौरे को सफल बनाने की चुनौती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें