फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू में शोध पत्र प्रकाशन को मिलेंगे 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में संकाय के लिए शोध पत्र प्रकाशन को 30000 रुपये और विभागों को सम्मेलन/कार्यशाला/संगोष्ठी के आयोजन के लिए 50 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह पहली बार है कि संकाय को शोध पत्र प्रकाश में वित्तीय सहायता दी जा रही है। विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में गैर कालेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड का गठन किया जाएगा। जम्मू विश्वविद्यालय की ई कचरा नीति 2022 को समर्थन किया गया है। खेल व शारीरिक शिक्षा निदेशालय के शारीरिक शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से पीएचडी कार्यक्रम शुरू होगा। जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में ज्ञानी में एमए (पंजाबी) और डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू होगा। विश्वविद्यालय की सोमवार को हुई 118वीं सिं डिकेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन

उपकुलपति प्रो. उमेश राय की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट बैठक में स्कूल आफ हास्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (एसएचटीएम) में बीबीए-एचएम, बीबीए-एचएम (शेफ) और एमबीए-एचटी में सहायक प्रोफेसर पद के लिए योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों के निर्माण के लिए विधिवत गठित समिति की सिफारिश का समर्थन किया गया। इसके अलावा स्नातक पाठ्यक्रमों में पर्यावरण विज्ञान को एक मुख्य विषय के रूप में पेश करने का समर्थन किया गया। इनक्यूबेशन इनोवेशन एंटरप्रेन्योरशिप स्किल डेवलपमेंट सेंटर (आईआईईएसडीसी) की स्थापना को समर्थन किया गया। इसमें वर्टिकल यानी उद्यमिता विकास, कौशल विकास और कॅरिअर योजना, बिजनेस इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन (बीआईआई), औद्योगिक-अकादमी साझेदारी का समर्थन किया गया है। सिंडिकेट ने त्सेटन डोल्मा और रिग्जिम ल्हामो के उत्कृष्ट ट्रैक रिकार्ड को सराहा। दोनों ने विश्वविद्यालय का हाकी और फुटबाल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण एक सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। सिंडिकेट में एक पुरुष व महिला त्सेटन और रिग्जिन बेस्ट एथलीट अवार्ड का समर्थन किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय और उसके संबद्ध कालेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों से एकमुश्त पूर्व छात्र शुल्क लेने की मंजूरी दी गई। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर अरविंद जसरोटिया ने बैठक में 88 एजेंडे पेश किए। सिंडिकेट ने पूर्व की 117वीं बैठक के फैसलों के कार्यान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल, निदेशक जनरल कोड्स वित्त विभाग शादी लाल पंडिता आदि मौजूद रहे।
----------
एनईपी-20 को लागू करने में विवि प्रतिबद्ध-उपकुलपति
उपकुलपति प्रो. राय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-20) की व्यापक रूपरेखा पर कहा कि एनईपी का मूल उद्देश्य शिक्षा का विस्तार करना है। विश्वविद्यालय एनईपी-20 को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विश्वविद्यालय अकादमिक परिषद ने एक साथ दो शैक्षणिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए दिशा निर्देशों को अपनाया है और विश्वविद्यालय सिंडिकेट इसका समर्थन करता है। विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक, अनुसंधान और कई नवीन पहल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें