फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को शिक्षित और प्रोत्साहित करें : उप राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि रोगी चिकित्सा देखभाल को बेहतर बनाने के लिए मौजूदा अनुसंधान प्रणाली को बदलने की हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। रक्तदान से एक अनमोल जीवन को बचाने से बढ़कर मानवता की कोई सेवा नहीं है। हमें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को शिक्षित और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उप राज्यपाल शुक्रवार को जम्मू में इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहेमेटोलॉजी (आईएसबीटीआई) ट्रांसकॉन 2022 के 47वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से करीब 700 प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईएसबीटीआई जेएंडके चैप्टर और पीजी विभाग आफ इम्यूनोहेमेटोलॉजी एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, जीएमसी जम्मू द्वारा आयोजित सम्मेलन में उप राज्यपाल ने कहा कि रक्त की एक बूंद पूरे स्वास्थ्य ब्राह्मंड को कवर करती है। मुझे विश्वास है कि इस तरह के विचार विमर्श से हितधारकों में रक्त आदान सेवाओं को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। हर चौथे व्यक्ति में एक को अपने जीवन में किसी समय रक्त आदान की आवश्यकता होती है और देश में हर दो सेकेंड में किसी को रक्त की जरूरत होती है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पिछले तीन साल में जम्मू कश्मीर में बेहतर स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, संसाधन बनाने और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने के लगातार प्रयास किए गए हैं। जम्मू कश्मीर में दो एम्स, दो कैंसर संस्थान, सात नए मेडिकल कॉलेज, 15 नए नर्सिंग कालेज और हजारों स्वास्थ्य व कल्याण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। क्रांतिकारी आयुष्मान सेहत योजना में लाखों लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। ट्रांसकॉन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. टीआर रैना ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य 100 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान प्राप्त करने पर काम करना है। सम्मेलन में विशेषज्ञों ने रक्तदान और रक्त आदान पर विचार रखे। उप राज्यपाल ने ट्रांसकॉन 2022 बी की एक स्मारिका जारी की। सम्मेलन में विभिन्न विख्यात कंपनियों के स्टाल प्रदर्शित किए गए हैं। इस मौके पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग जीएमसी जम्मू की एचओडी डॉक्टर मीना सिद्धू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें