फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार पर काम हो तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार किया जाए और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जाए। ऐसे इलाके जहां पर कनेक्टिविटी नहीं है। वहां पर टावर स्थापित किए जाएं। यह बात संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधि के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को सुविधा दी जाए। दूर-दराज, कठिन और सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार हो। इस दौरान उन्हें जिलों के ऐसे क्षेत्र जहां पर सेवाएं नहीं मिल रही हैं, के बारे में बताया गया।
उन्होंने उपायुक्तों को सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और ढांचागत विकास परियोजनाओं पर काम को सुविधाजनक बनाने का निर्देश दिया। संभागीय आयुक्त ने उपायुक्तों को अपने संबंधित जिलों में क्षेत्रों की पहचान करने और मोबाइल सेवा प्रदाताओं के साथ सूची जमा करवाने के लिए निर्देशित किया। क्षेत्रों में टावर लगाने के लिए कार्य योजना बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित सेवा प्रदाताओं को विशेष रूप से राजोरी, पुंछ, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में चल रहे कार्यों में तेजी लाने को कहा। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें