फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रूप से कुशल बनेंगे गुरुजी, सीखेंगे कंटेंट तैयार करना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों को डिजिटल एजुकेशन के गुर सिखाएगा। एडोब की मदद से विभाग यह पहल शुरू कर रहा है। इसमें शिक्षकों को प्रभावी एजुकेशनल वीडियो तैयार करना, संपादन करना, स्क्रिप्ट लेखन, एक्सएल और पीपीटी तैयार करना सहित विभिन्न गुर सिखाए जाएंगे। एडोब 14 और 15 नवंबर को शिक्षकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी रखने वाले जम्मू जिले के 63 शिक्षकों को इसके लिए चिह्नित किया है। 14 और 15 को कार्यशाला रणबीर हायर सेकेंडरी स्कूल परेड में होगी। कुछ समय में ऑनलाइन कक्षाएं ऑफलाइन का विकल्प बनी हैं। ऐसे में शिक्षकों को डिजिटल एजुकेशन की पूरी जानकारी होनी चाहिए। स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. रवि शंकर शर्मा ने आदेश भी जारी किया है। डिजिटल क्रिएटिव स्किल्स ऑफ स्कूल टीचर नामक कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल रूप से कुशल बनाना है। इसमें शिक्षकों को प्रभावी एजुकेशन वीडियो तैयार करना सिखाया जाएगा, ताकि डिजिटल रूप में बच्चों के पास अच्छी जानकारी उपलब्ध हो। किसी भी विषय का प्रभावी वीडियो तैयार किया जाएगा, ताकि बच्चे उससे अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सकें। इसके साथ शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। आधुनिक तकनीक से शिक्षक संवाद करना सीखेंगे। वर्तमान समय में शिक्षकों को डिजिटल रूप से विकसित करना समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें