फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की गेंदबाजी के आगे बेबस दिखा जम्मू-कश्मीर, पहले दिन गंवाए आठ विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मेजबान जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज मेहमान हिमाचल प्रदेश की गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आए। जम्मू-कश्मीर की टीम हिमाचल के 255 रन के जवाब में पहले दिन आठ विकेट पर 200 रन बना सकी, जबकि अभी 55 रन की बढ़त बरकार है। जम्मू-कश्मीर के रिधम शर्मा 85 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंडर-19 कूच बिहार ट्राफी के दूसरे दिन एसके स्टेडियम श्रीनगर में हिमाचल प्रदेश ने सात विकेट पर 217 रन से आगे खेलना शुरू किया और 255 रन बनाए। कप्तान इनेश महाजन ने नाबाद 85 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के लिए दाएं हाथ के लेग स्पिनर ऋत्विक जेटली ने पांच विकेट और उदय प्रताप ने दो विकेट लिए। हिमाचल के 255 रन के जवाब में मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत काफी खराब रही। शुरुआती 20 रन में टीम के चार विकेट गिरे। शुरुआती झटकों के बाद उदय प्रताप और रिधम ने टीम को संभाला। उदय प्रताप 63 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक रिधम 85 और तोहीद 6 रन बनाकर नाबाद हैं। हिमाचल प्रदेश के चिराग एम शर्मा ने चार विकेट और प्रबल एस सिंह, ऋषित एन ठाकुर और दक्ष एन नारायण ने एक-एक विकेट लिया। सोमवार को मुकाबले का तीसरा दिन होगा। ऐसे में जम्मू-कश्मीर 100 से अधिक रन की बढ़त लेकर हिमाचल को बल्लेबाजी देकर विकेट लेने की कोशिश करेगा।
----
वूशू में जम्मू-कश्मीर का शानदार प्रदर्शन जारी
जम्मू। खेलो इंडिया वुशू वुमन लीग नॉर्थ जोन के तहत मुकाबला एसके इंडोर स्टेडियम कांप्लेक्स श्रीनगर में खेला जा रहा है। चार से सात नवंबर तक खेली जाने वाली चैंपियनिशप का समापन सोमवार को होगा। चैंपियनशिप के सांडा इवेंट के सब जूनियर और जूनियर वर्ग की अंक तालिका में जम्मू-कश्मीर शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें