फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 22 राजपत्रित पद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, डिपार्टमेंट ऑफ इकोलॉजी इनावयरमेंट एंड रिमोट सेंसिंग, सोइल एंड वाटर कंजरवेशन डिपार्टमेंट में 22 राजपत्रित पद भरने के लिए एक नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। 30 नवंबर आवेदन की अंतिम तारीख होगी। एक दिसंबर से लेकर 3 दिसंबर तक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का संपादन कर सकेंगे। जेकेपीएससी के तहत हो रही आवेदन प्रक्रिया में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु 40, आरबीए, एससी, पीएसपी, ईडब्ल्यूएस, एएलसी व आईबी के अभ्यर्थी की 43 और इनसर्विस कैंडीडेट की 40 वर्ष रखी गई है। प्रदेश के डोमिसाइल धारक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग की 1000 और आरक्षित वर्ग की 500 रुपये फीस रखी गई है। निर्धारित तारीख तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अनिवार्य दस्तावेज जमा करवाने होंगे। जन्म प्रमाण पत्र (दसवीं की अंक तालिका) डोमिसाइल सर्टिफिकेट, स्नातक, परास्नातक डिग्री या अंक तालिका या डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, चीफ मेडिकल ऑफिसर की ओर से जारी किया गया फिजिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अपलोड भी करना होगा। जो अभ्यर्थी आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें आरक्षण प्रमाण पत्र भी देना होगा। इसके अलावा 2021 अधिनियम के तहत एनएसीसी का सी सर्टिफिकेट, सर्टिफिकेट डिस्टिंक्शन इन स्पोर्ट्स और गोल्ड मेडल सर्टीफिकेट को अपलोड करने के लिए कहा गया है। इन सर्टिफिकेट के भी अंक जुड़ेंगे।
विज्ञापन

असिस्टेंट डायरेक्टर की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा देनी होगी
फोरेस्ट प्रोेटेक्शन के 15, डिपार्टमेंट ऑफ इकॉलोजी, इनवायरमेंट एंड रिमोट सेंसिंग के 3, सॉइल एंड वाटर कंजरवेशन विभाग में 3 और फोटोइनटरप्रेटर का 1 पद भरा जाएगा। जानकारी के मुताबिक असिस्टेंट डायरेक्टर के पद भरने के लिए शारीरिक परीक्षा भी ली जाएगी। पुरुषों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिलाओं को 16 किलोमीटर चलना होगा। वहीं अन्य पदों के लिए विभिन्न मानदंड और शैक्षणिक योग्यता रखी गई है।
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन
असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों के लिए 500 अंक की लिखित परीक्षा ली जाएगी। 100 अंक का साक्षात्कार लिया जाएगा। साइंटिफिक अधिकारी के पद भरने के लिए 70 अंक की लिखित परीक्षा और 30 अंकों का साक्षात्कार होगा। साइल कंजरवेशन असिस्टेंट एंड फोटोइनटरप्रेटर के लिए 500 अंकों की परीक्षा ली जाएगी। इसमें पहला पेपर 100 अंक का होगा। दूसरा पेपर 400 और साक्षात्कार 50 अंक का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें