जम्मू। मेडिकल आफिसर (आयुर्वेदिक) डॉ. अमनप्रीत कौर के ड्यूटी से गैरहाजिर मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार की ओर से जारी एक आदेश में स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. सलीम उर रहमान को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह मामले की जांच पूरी करके तीस दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देंगे। इस मामले में अकाउंट आफिसर निदेशालय आयुष को प्रिसेंटिंग आफिसर नियुक्त किया गया है।