फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई भर्ती घोटाला : बीएसएफ कमांडेंट को 15 दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सीजेएम जम्मू अमरजीत सिंह लंगेह ने सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बीएसएफ कमांडेंट व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. करनैल सिंह को 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी डीएसपी प्रशांत शर्मा की ओर से धारा 120बी, 420 के तहत मामले में जांच के लिए रिमांड की मांग की गई थी। सीजेएम ने दलीलों को सुनने के बाद रिमांड दिया। इससे पहले आरोपी का पांच दिन का रिमांड मिला था।
विज्ञापन

सीजेएम ने सीडी फाइल के अवलोकन के बाद पाया कि 18 अक्तूबर को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 28 अक्तूबर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। जांच चल रही है। इसके अलावा मामले में शामिल प्रमुख अपराध प्रकृति में गैर-जमानती है। आरोपी को आज तक किसी भी सक्षम न्यायालय द्वारा जमानत के लिए स्वीकार नहीं किया गया है। आरोपी को जिला जेल अंबफला जम्मू में रखने के लिए पंद्रह 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। रिमांड अवधि की समाप्ति पर आरोपी को आगे के आदेश के लिए सक्षम मंच के समक्ष पेश किया जाएगा।
पहले भी सीबीआई ने दस्तावेजों में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसमें बताया गया कि परीक्षा के एक दिन पहले मुख्य आरोपी की मोबाइल फोन पर तीन बार चयन सेवा बोर्ड के कंट्रोलर अशोक शर्मा से बात हुई थी। साथ ही उसी दिन वह बोर्ड के कार्यालय में भी गया था। आरोपी की कॉल डिटेल से पता चला था कि वह अभ्यर्थियों को लेकर करनाल गया था। जहां उसे पेपर दिया गया। करनैल सिंह के बेटे शुभम काला को जम्मू में दलाल जगदीश शर्मा ने पेपर उपलब्ध कराया था। सीबीआई पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जमानत मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है। पहले बेटे ने गवाहों को गवाही देने से रोकने का प्रयास किया था। इस बारे में सीबीआई आरोप लगा चुकी है। तमाम दलीलों को सुनने के बाद पुलिस रिमांड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें