फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हेलिकॉप्टर सेवा तीन साल के लिए बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश पुलिस ने अगले तीन साल तक हेलिकॉप्टर सेवा को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। निजी कंपनियों को इसके लिए न्यौता दिया गया है। इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। इनको पूरा करने वालों को ही जिम्मा दिया जाएगा। टेंडर के लिए अनुमानित बोली की वेल्यू 16 करोड़ रुपये रखी गई है। टेंडर में हिस्सा लेने वाली कंपनी के पास कम से कम दो लाइट हेलिकॉप्टर डबल इंजन होना जरूरी है। वर्ष 2023 से लेकर 2026 तक यह सेवा रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इन हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल जम्मू कश्मीर पुलिस के अफसर और कर्मी करेंगे। परिस्थितियों के हिसाब से सशस्त्र बल भी इसका इस्तेमाल करेंगे। हेलिकॉप्टर सेवा का पुलिस के अफसर पहाड़ी इलाकों का दौरा करने और किसी आपात स्थिति में इस्तेमाल करते हैं। दो साल पहले ही पुलिस को यह सेवा मिलना शुरू हुई है। अन्यथा पुलिस को इस सेवा के लिए वायु सेना से मदद मांगनी पड़ती थी। दो साल से पुलिस के पास अपनी हेलिकॉप्टर सेवा है, जिसको अब तीन साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भूस्खलन, आतंकी हमलों और सड़क हादसे आम हैं। इसके अलावा राजनीतिक स्तर पर भी बड़ी मूवमेंट प्रदेश में होती हैं। ऐसे में पुलिस अफसरों को इन जगहों पर तत्काल पहुंचना होता है। इसके लिए हेलिकॉप्टर सेवा जरूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें