फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के लोगों ने विस्थापितों की दिल खोलकर मदद की: बुखारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने चिनाब घाटी और पीरपंजाल क्षेत्र से आतंकवाद की वजह से विस्थापित हुए लोगों की दिल खोलकर मदद करने के लिए जम्मू वासियों की सराहना की। बुखारी ने शनिवार को जम्मू में पीडीपी के पूर्व सचिव व उनके समर्थकों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों के भाईचारे और आतिथ्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर अपनी पार्टी में समर्थकों सहित शामिल हुए पीडीपी के पूर्व सचिव रवि बाली ने कहा कि अपनी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष मंजीत सिंह, उपाध्यक्ष फकीर नाथ, प्रवक्ता निर्मल कोतवाल, अतिरिक्त महासचिव संगठन अरुण छिब्बर, रकीक अहमद खान, डॉ. रोहिम गुप्ता, बोधराज गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें